
करौली व सवाईमाधोपुर जिले के लिए सिर दर्दबने कुख्यात अपराधी रामलाल गुर्जर निवासी छाण की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।
यह घोषणा भरतपुर के आईजी आलोक वशिष्ठ ने की।एएसपी दशरथ सिंह ने बताया कि आरोपित खण्डार, बहरावण्डा कलां तथा करौली जिले के सपोटरा थाने में हत्या का प्रयास, फि रोती मांगने, अवैध हथियार रखने, लूट व मारपीट आदि के 9 मुकदमों में वांछित चल रहा है।
आरोपित ने गत दिनों छाण कस्बे में चार लाख की फिरोती नहीं देने पर पिता-पुत्री के गोली मारी थी। आरोपित करीब 16 माह से फरार है।
संदिग्ध स्थानों पर दी दबिश
खण्डार.कुख्यात अपराधी की तलाश में पुलिस ने स्थानीय व करौली जिले के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने बताया कि उन्होंने बहरावण्डा कलां थाना इलाके के गोविंदपुरा, घोड़ीकच्छ, काला डांडा, पीला डांडा, चचेड़ी सहित करौली जिले के सपोटरा, जामुनखो, सपोटरा, महाराजपुरा, करणपुर आदि गांवों में दबिश दी।साथ ही बीहड़ व गावों में लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई।