सवाई माधोपुर

स्टैण्ड पर सुविधाएं विकसित करने की मांग

स्टैण्ड पर सुविधाएं विकसित करने की मांग
less than 1 minute read
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।
सवाईमाधोपुर कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।

सवाईमाधोपुर. भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक राज मीणा ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन के पास स्थित जीप स्टैण्ड पर मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करने की मांग की। ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि गणेश मंदिर व शादियों की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रियों को घंटो तक धूप में जीपों का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान कुंडेरा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य छुट्टन लाल मीना, रामदयाल सैनी, सोनू प्रजापत, जयराम मीना मौजूद थे।

नहीं थम रहा बजरी खनन
पीपलवाड़ा. बौंली बनास नदी चरागाह क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। बजरी से भरे वाहनों का परिवहन खुलेआम पीपलवाड़ा, निमोद, हथडोली, हिंदूपुरा, थडोली, बागडोली, बांस की पुलिया, कोलड़ा पंचायतों की सड़कों पर हो रहा है। बजरी परिवहन वाहनों से क्षेत्र में दुर्घटनाएं व गांवों में जाम लगना मुसीबत बना हुआ है। अवैध खनन से जल स्तर लगातार घटता जा रहा है।

Updated on:
02 May 2019 02:27 pm
Published on:
02 May 2019 02:27 pm
Also Read
View All