सवाई माधोपुर

ऑफ लाइन टिकट जारी करने की मांग

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते लोग।
सवाईमाधोपुर कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते लोग।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मौजूद पर्यटन सत्र में करंट बुकिंग प्रक्रिया को बंद कर पूरी बुकिंग को ऑनलाइन कर देने के विरोध में बुधवार को शहर के लोगों ने अकरम बुनियाद के नेतृत्व में केन्द्रीय वनमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि गत दिनों वनविभाग ने रणथम्भौर में करंट बुकिंग को बंद करके सारी बुकिंग ऑनलाइन कर दी है। वहीं वनविभाग की वेबसाइट भी समय पर नहीं खुल रही है। इससे पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है। ऐसे में पर्यटक पार्क भ्रमण पर नहीं जा पा रहे है। वहीं करंट बुकिंग को बंद कर देने से कई लोगों पर बेरोजगारी का संकट मंडरा रहा है। लोगों ने रणथम्भौर में पूर्व की भांति करंट बुकिंग शुरू करने व टिकट की दरों में स्थानीय पर्यटकों को रियायत देने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय अनिल गुणसरिया, रईस अहमद अंसारी, राजेश मुराडिय़ा आदि मौजूद थे।


गोशाला खुलवाने को लेकर दिया ज्ञापन
बामनवास. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से यहां जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार सुरेश राव को ज्ञापन सौंपकर उपखण्ड मुख्यालय पर गोशाला खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि दोनों ग्राम पंचायतों के चरागाहों में करीब पांच हजार से अधिक गायें विचरण करती हैं।
इन गायों के लिए चरागाह में चारे की कोई व्यवस्था नहीं हैं। इसके चलते आए दिन इनकी मौत हो रही है। गोवंश की समस्या को लेकर वे पूर्व में भी अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर एवं एसडीएम बामनवास को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अभी तक भूख से मरते गोवंश की सुध नहीं जा रही है। जिससे आगामी दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से शीघ्र तहसील मुख्यालय पर एक से कम एक-एक गोशाला खुलवाने की मांग की है।

Also Read
View All