सवाई माधोपुर

आदेश निरस्त करने की मांग, ग्रामीणों ने जताया रोष

गंभीरा स्कूल को छारोदा की ढाणी भवन में संचालित करने के आदेश
2 min read
sawaimadhopur
sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. गंभीरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रामावि गंभीरा को छारोदा की ढाणी वाले भवन में संचालित करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2016 में राज्य सरकार की एकांकीकरण योजना के तहत विद्यालय मर्ज हो चुका है। इसके बाद भी गत 5 जून को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने रामावि गंभीरा को छारोदा की ढाणी संचालित करने के आदेश जारी कर दिए।

यह स्कूल मुख्य गांव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं रास्ते में पानी का नाला व गंभीर नदी पड़ती है। ग्रामीणों ने स्कूल विकास के लिए डेढ़ बीघा जमीन स्कूल को दान कर 13 लाख 50 हजार रुपए जनसहयोग से खर्च कर कमरों का निर्माण व चारदीवारी बनवाई है। इस वर्ष भी जनसहयोग से राशि एकत्रित कर रमसा कार्यालय को भेजी है। इधर, सोमवार को रामावि गंभीरा में एसडीएमसी व एसएमसी बैठक में सदस्यों व ग्रामीणों ने आदेश को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान रामजीलाल मीना, लोकेश मीना, भवानीशंकर शर्मा, राकेश योगी, आशाराम मीना व तुलसीराम आदि मौजूद थे।

लाभार्थियों को लाने-ले जाने की सौंपी जिम्मेदारी
गंगापुरसिटी. दूध की डेयरी मि_ूलाल की बगीची में सोमवार दोपहर भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक में गंगापुर ग्रामीण मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।इस दौरान सात जुलाई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जयपुर के कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ले जाने व लाने की जिम्मेदारियां बूथ अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों को दी गई। मीडिया प्रभारी आर. सी. गुर्जर ने बताया कि विधायक मानसिंह गुर्जर थे। बैठक प्रभारी मि_ूसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि सात जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे।

Published on:
03 Jul 2018 07:23 pm
Also Read
View All