
बौंली. उपखंड मुख्यालय बौंली पर भारतीय किसान संघ द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लटूर सिंह व जिलाध्यक्ष रामावतार मीना के नेतृत्व मंडी का निरीक्षण किया गया। इसमें मंडी में अव्यवस्थाएं दिखी। गत शुक्रवार से चने की खरीद के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने से कई किसान तुलाई से वंचित रह गए। इसके विरोध में किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने मांग की है कि तीन दिन की समय सीमा घोषित कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चालू किया जाना चाहिए ताकि किसानों को कम दामों में माल न बेचना पड़े। संघ के जिलाध्यक्ष रामोतार मीना ने बताया कि मंडी में गर्मी में किसानों के लिए न ही बैठने के लिए व्यवस्था है ना ही पीने के लिए ठंडा पानी है। समय पर माल की तुलाई नहीं हो पा रही है। जल्दी ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो किसान संघ द्वारा आंदोलन होगा।
बिजली की एनओसी के लिए काट रहे चक्कर
सवाईमाधोपुर. शहर चौगाना कुआं निवासी एक जने ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिजली की एनओसी जारी कराने की मांग की। ज्ञापन में फैय्याज अहमद ने बताया कि वह अपने मकान के लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहता है। इसके लिए उसने गत पांच जून को नगरपरिषद शहर में आवेदन भी किया था। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आवेदन को नगरपरिषद आयुक्त के पास भिजवाया था, लेकिन नगरपरिषद अधिकारी अब तक बिजली की एनओसी जारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश
सवाईमाधोपुर. स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों की दूसरी किश्त के लिए आवेदकों को 7 दिवस में नगर परिषद कार्यालय में फोटो व पासबुक की फोटोकॉपी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आवंटित लाभार्थियों को नगर परिषद की ओर से शौचालय निर्माण के लिए पात्र आवेदकों को प्रथम किश्त दी जा चुकी है। प्रथम किश्त प्राप्त करने के बाद शौचालय निर्माण कर, जिन्होंने नगर परिषद कार्यालय में फोटो एसबीएम लोगों सहित कार्यालय में प्रस्तुत की है, उनको द्वितीय किश्त का भुगतान कर दिया गया है। शौचालय निर्मित कर दिया है। वे आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं।