सवाई माधोपुर

डेंगू का डंक: अब तक 48 जने गिरफ्त में आए

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
काउन्टर पर पर्ची कटाते रोगी।
जिला अस्पताल में काउन्टर पर पर्ची कटाते रोगी।

सवाईमाधोपुर. जिले में डेंगू प्रकोप के प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर व आस-पास के क्षेत्रों से लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे है। अब तक चार दर्जन डेंगू के मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल डेंगू से ग्रस्त लोगों की संख्या का आंकड़ा 27 ही था। इस बार डेंगू से ग्रस्त लोगों की संख्या 50 के आंकड़े को छूने के करीब है। जिले से अब तक 48 डेंगू के मामले सामने आए है। इसके बावजूद भी चिकित्सा महकमा डेंगू प्रकोप की रोकथाम को लेकर ढिलाई बरत रहा है।


संसाधनों की कमी से करते है रैफर जिला अस्पताल में डेंगू इलाज के लिए प्रभावी संसाधन नहीं होने से जांच के बाद अधिकतर रोगियों को सीधे जयपुर रैफर करते है। इस वर्ष जनवरी से अब तक 48 डेंगू से ग्रस्त रोगियों को जांच के बाद जयपुर रैफर किया गया है। इसी प्रकार 17 जनवरी से अब तक 23 रोगी मलेरिया से पीडि़त पाए गए है। वहीं 3 जनवरी से अब तक 11 स्वाइन फ्लू रोगियों को चिकित्सकों ने जांच कर जयपुर रैफर किया।


हर घर में बुखार से पीडि़त
क्षेत्र में इन दिनों मौसमी बीमारियों को प्रकोप बढ़ा है। हर घर में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि बीमारियों से पीडि़त व्यक्ति है। स्थिति ये है कि जिला अस्पताल का आउटडोर इन दिनों 15 सौ को पार कर गया है। वहीं इनडोर भी 150 से पार है।


ऐसे दिखती है बीमारी
मच्छर के काटे जाने के करीब 3 से 5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देने लगते है। शरीर में बीमारी पनपने का समय 3 से 10 दिनों का भी हो सकता है।


ग्रामीणों क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से भले ही जिला मुख्यालय पर फोगिंग कराई जा रही हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी मच्छरों को प्रकोप है। सभी डेंगू पीडि़त रोगी गांव से ही आ रहे है। ऐसे में गांव, कस्बों व ढाणियों में मच्छरों की रोकथाम नहीं होने से डेंगू-मलेरियां पैर-पसार रहा है।


पिछले तीन दिन का आउटडोर व इनडोर
तिथि आउटडोर इनडोर
9 अक्टूबर 1619 121
10 अक्टूबर 1069 168
11 अक्टूबर 1605 125


ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर चिकित्सा टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए है। मच्छरजनित क्षेत्रों में एमएलओ डाला जा रहा है। टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में फोगिंग करने के निर्देश दिए है।
डॉ.तेजराम मीना, सीएमएचओ, सवाईमाधोपुर

Published on:
12 Oct 2018 11:05 am
Also Read
View All