सवाई माधोपुर

माता के भजनों से गुलजार रहा मंडी प्रांगण

रात्रि जागरण: भस्म आरती रही आकर्षण का केन्द्र
2 min read
माता के भजनों से गुलजार रहा मंडी प्रांगण
गंगापुरसिटी. भगवती जागरण में मौजूद महिला श्रद्धालु।

गंगापुरसिटी. मां गुमानो बीजासणी देवी करणपुर भक्त मंडल के तत्वावधान में सोमवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर राधा-कृष्ण, मां दुर्गा व शिव परिवार व उनके गणों की आकर्षक सजीव झांकियां सजाई गई। साथ ही माता का दरबार सजाया गया।
भजन संध्या में गायक कलाकारों ने माता के भजनों का ऐसा तराना छेड़ा की श्रोता अलसुबह तक डटे रहे।

जागरण में एमकेडी म्यूजिकल गु्रप धौलपुर के पंकज अग्रवंशी, ग्वालियर की नीलम सोनी, आगरा की राधिका शर्मा, दिल्ली के कुक्कु बावरा एवं राजस्थान वॉइस चैम्पियनशिप में विनर रहे हरेन्द्र राव ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।

कलाकारों ने 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...Ó, 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...Ó एवं 'माता रखियो मेरी लाज, मंै आया तेरी शरण में ...Ó आदि भजनों की प्रस्तुति देकर पांडाल को धर्ममय बना दिया। इस दौरान की गई शिवजी की भस्म आरती आकर्षण का केन्द्र रही। भगवान शिव के गणों का स्वरूप धरे कलाकारों ने माता के भजनों पर नृत्य कर समां बांध दिया। वहीं महिला एवं पुरुष श्रोताओं ने डीजे की धुन पर समूह में नृत्य किया। इस अवसर पर समिति संयोजक वासुदेव बंसल, संरक्षक गिर्राज प्रसाद शर्मा, ताराचंद बंसल, मुकेश गुप्ता, विष्णु एवं रमेश सैन समेत सैकड़ों की संख्या में श्रोता मौजूद रहे। (ब.उ.)

श्रीमद्भागवत कथा
गंगापुरसिटी. भागवत सेवा मंडल के तत्वावधान में महूकलां में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास आचार्य पंडित वासुदेव पाराशर ने कहा कि प्रभु का अवतार अधर्म का नाश करने के लिए होता है।
कथा व्यास ने इस दौरान सती चरित्र, नृसिंह अवतार की सजीव झांकियों के साथ प्रभु की लीलाओं का वर्णन किया। आज के पूजा के यजमान दिनेश सिंह फौजी की ओर से पूजन कराया गया। पंडित नवीन पाराशर, लोकेश शर्मा की ओर से नृसिंह भगवान का विधिवत पूजन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया।

संगम मेले की तैयारी शुरू
खण्डार. उपखण्ड क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारी ग्राम पंचायत की ओर से शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत सरपंच हरिमोहन मीणा ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपजिला कलक्टर, तहसीलदार, थानाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे मे अवगत करवाया। रामेश्वर तिराहे से लेकर चतुर्भुजनाथ मंदिर तक सड़क के दोनों ओर जूलीफ्लोरा काटा है। वहीं सड़क के दोनों ओर गड्ढों को भर दिया है। चम्बल नदी में नाव चलाने के लिए ठेका कर लिया गया है। दुकान आवंटन 8 नवम्बर के बाद की जाएगी।

Published on:
06 Nov 2019 12:53 am
Also Read
View All