सवाई माधोपुर

मोरा कुंड में आज डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

बामनवास (गंगापुरसिटी) . मकर सक्रांति के मौके पर सोमवार को समीपवर्ती गढ़मोरा स्थित कुंड में हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे। इस दौरान यहां मेला भी आयोजित होता है। इसमें भी बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष श्रद्धालु खरीदारी करते हैं।
less than 1 minute read
gangapurcity news
मोरा कुंड में आज डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

बामनवास (गंगापुरसिटी) . मकर सक्रांति के मौके पर सोमवार को समीपवर्ती गढ़मोरा स्थित कुंड में हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे। इस दौरान यहां मेला भी आयोजित होता है। इसमें भी बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष श्रद्धालु खरीदारी करते हैं।
गौरतलब है कि मोराकुंड में मकर सक्रांति पर स्नान का अत्यधिक महत्व है। बरसों से श्रद्धालुओं के यहां पवित्र स्नान का क्रम चलता रहा। इसके लिए स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष विशेष व्यवस्था की जाती है। स्त्री तथा पुरुषों के नहाने के लिए अलग-अलग कुंड बने हुए हैं।

इनमें सर्दियों के दौरान गर्म पानी रहता है। कुंड के निकट ही भगवान देवनारायण का मंदिर हैं। इसमें श्रद्धालु मत्था टेककर देव भगवान से मनौती मांगते हैं। इस अवसर पर कुश्ती दंगल भी होता है। उपखण्ड क्षेत्र के गांवों से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए मोराकुंड पहुंचते हैं। सक्रांति पूर्व की मध्यरात्रि से ही स्नान का क्रम शुरू होता है जो मकर सक्रांति की शाम तक चलता रहता है।

साधनों का रहता है अभाव

मोराकुंड पहुंचने के लिए यात्री बसों की कमी रहती है। ऐसे में बसें ठसाठस भरी जाती हैं। गंगापुरसिटी से गढमोरा चलने वाली निजी बसों अथवा निजी साधनों से ही कुंड तक पहुंचा जा सकता है। एक दिन के लिए रोडवेज की व्यवस्था कर दी जाए तो श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकती है। दौसा तथा करौली जिले के विभिन्न कस्बों से तो श्रद्धालुओं के लिए निजी बसों का संचालन होता है, लेकिन गंगापुर सिटी-बामनवास की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सदैव वाहनों का टोटा अखरता है।

Published on:
13 Jan 2019 08:18 pm
Also Read
View All