सवाई माधोपुर

ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच मतभेद

ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच मतभेद
less than 1 minute read
गौण मण्डी में व्यापारी बैठक करते हुए।
खण्डार गौण मण्डी में व्यापारी बैठक करते हुए।

खण्डार. कस्बे में गौण मण्डी व्यापारियों एवं ट्रक यूनियन के बीच माल भाड़े को लेकर विवाद हो गया। इस कारण से व्यापारियों ने गौण मण्डी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया। मण्डी अध्यक्ष गंगाशंकर गौतम ने बताया कि मण्डी में शाम 6 बजे तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।रात्रि 7.30 बजे अचानक यूनियन की तरफ से एक पत्र आया इसमें माल भाडा में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। इससे व्यापारी नाराज हो गए। मण्डी के समस्त व्यापारियों ने तुरन्त एक आपाताकालीन बैठक बुलाकर मण्डी को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। मण्डी उपाध्यक्ष ने बताया कि यूनियन की मनमानी चल रही है।

गत 20 दिनों पहले ही यूनियन के समझौते पर 20 प्रतिशत की वृद्धि माल भाड़े में की गई थी। इसके बाद रोज रोज इस प्रकार से व्यापारियों को परेशान करना यूनियन की हठधर्मिता को दर्शाता है। मण्डी व्यापारियों नेे बताया कि मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर बुधवार को इस सम्बन्ध में जिला कलक्टर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। जब तक के लिए मण्डी बंद रहेगी। इस मौके पर व्यापारी दिलीप अग्रवाल, बनवारी मथुरिया, कालू जैन, बृजेश मथुरिया आदि लोग मौजूद थे।

Published on:
02 Apr 2019 02:29 pm
Also Read
View All