सवाई माधोपुर

रौनक गायब, सन्नाटे का साम्राज्य

गंगापुरसिटी . टिकट विंडो पर लगी लाइन। स्टेशन के बाहर वाहनों का जमावड़ा। गाडिय़ों की आवाजाही का एनाउंस और गंतव्य तक पहुंचने की जुगत में यात्रियों की भागमभाग। यह नजारा किसी भी रेलवे स्टेशन पर आम है, लेकिन गंगापुरसिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यह दृश्य कहीं नजर नहीं आया। यहां था तो सिर्फ सन्नाटा। इस सन्नाटे को सिर्फ रेलवे पुलिस फोर्स के जवानों की सुरक्षा ही तोड़ती नजर आई।
less than 1 minute read
gangapurcity news

आरक्षण की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर जमे गुर्जर समाज के लोगों के कारण इस मार्ग से ट्रेन संचालन बंद है। ऐसे में यहां सब कुछ ठहर सा गया है। यात्रियों के नाम पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। रेलवेकर्मी भी ड्यूटी के नाम पर बिना काम के सुस्ताते देखे गए। स्टेशन पर चलने वाली दुकानें भी यात्रियों के अभाव में टैंट से ढंकी नजर आईं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले टेम्पो भी यहां से नदारद ही दिखे। आम दिनों में टेम्पो संचालकों की लगने वाली आवाज यहां सुनाई नहीं दी।

Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद