सवाई माधोपुर

अधिकारियों की मौजूदगी में डलवाया चारा

गंगापुरसिटी (बामनवास) . विधायक इंदिरा मीना द्वारा गोवंश के लिए भिजवाया गया एक ट्रक चारा शुक्रवार सुबह यहां पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की मौजूदगी में इस चारे को बामनवास पट्टीकलां के चारागाह में गोवंश के लिए डलवाया। तहसीलदार सुरेश राव एवं विकास अधिकारी उदयसिंह मीना की मौजूदगी में करीब ११४ क्विंटल चारे को अलग-अलग ढेर के रूप में डलवाया गया। विधायक की ओर से शीघ्र ही पट्टीखुर्द के चारागाह के लिए भी चारा भिजवाने की बात कही है।
less than 1 minute read
gangapurcity

गौरतलब है कि चारे के अभाव में यहां अब तक दर्जनों गोवंश की मौत हो चुकी है। गत दिनों गोवंश की स्थिति के अवलोकन के बाद विधायक द्वारा दो लाख रुपए का चारा डलवाने की घोषणा की गई थी। उसी क्रम में यह चारे का ट्रक भिजवाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर गोवंश के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। भामाशाह और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही गोवंश को भूख मिटाने के लिए चारा उपलब्ध हो पाया है।

उन्होंने विधायक से गोवंश को कडक़ड़ाती ठंड से बचाव के लिए टिनशैड की व्यवस्था भी कराने का आग्रह किया है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से उक्त व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। सुकार ग्राम पंचायत की ओर से गोवंश के लिए इस तरह की व्यवस्था में पूर्व में की जा चुकी है।

Published on:
01 Feb 2019 08:52 pm
Also Read
View All