सवाई माधोपुर

ड्रापआउट बच्चों के नामांकन के बाद घोषित होगी उजियारी पंचायत

19 जून से चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
2 min read
sawaimadhopur
Dropout Kids Nomination

सवाईमाधोपुर . अब प्रदेश में अनामांकित, ड्राप आउट बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र या विद्यालय में आयु अनुरूप कक्षा में नामांकित कराने पर उस पंचायत को ड्रॉप आउट फ्री उजियारी पंचायत घोषित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा विभाग इन उजियारी पंचायतों का सम्मान भी करेगा। ड्रॉप आउट फ्री पंचायत को उजियारी घोषित करने के संदर्भ में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ.जोगाराम ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक को आवेदन पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

इसमें सभी पंचायतों में सभी बालक-बालिकाओं को आंगनबाड़ी एवं विद्यालय से जोडऩे की प्रक्रिया प्रवेशोत्सव के पहले व दूसरे चरण में पूरी की जानी है। प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण 19 जून से तीन जुलाई तक चलेगा। प्रवेशोत्सव में चिह्नित बालक-बालिकाओं को उनकी आयु के अनुसार आंगनबाड़ी व विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर शाला दर्शन व दर्पण पोर्टल पर प्रविष्टि दर्ज करनी होगी।


ऐसे रहेगा कार्यक्रम
शिक्षा विभाग के अनुसार तीन जुलाई को प्रवेशोत्सव के पहले व द्वितीय चरण में बालक-बालिकाओं को चिह्नित किया जाएगा।
इसी तरह 10 जुलाई को चिह्नित बालक-बालिकाओं का शाला दर्शन व दर्पण पोर्टल पर अपडेशन होगा। 11 से 20 जुलाई तक उजियारी पंचायत के लिए आवेदन प्रस्तुत करना होगा। 5 अगस्त तक उपखण्ड स्तरीय भौतिक सत्यापन होगा। इसी प्रकार 30 अगस्त तक जिला निष्पादक समिति की ओर से अनुमोदन होगा। वहीं 5 सितम्बर को उजियारी पंचायत की घोषणा एवं सम्मान होगा।

दीपा को मिली पीएचडी
सवाईमाधोपुर . सवाईमाधोपुर निवासी दीपा हाड़ा को वनस्पति शास्त्र में बेहतरीन शोध कार्य के लिए मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर ने पीएचडी की डिग्री दी है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर कनिका शर्मा के निर्देशन में पूरा किया। हाड़ा ने केसिया फिस्टूला फल के गूदे के अर्क से निर्मित जैविक सूत्रण का उपयोग एवं आलू में होने वाले अगेती रोग के नियंत्रण के संदर्भ में शोध कार्य किया। हाड़ा की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुस्तकें, शोध पत्र प्रकाशित हो चुकी हैं।

Published on:
17 Jun 2018 07:06 pm
Also Read
View All