सवाई माधोपुर

विद्युत कनेक्शन किया नहीं थमा दिया बिजली का बिल

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
कनेक्शन का आवास दिखाता उपभोक्ता।
चौथ का बरवाड़ा के सवाईसागर गांव में बिजली कनेक्शन का आवास दिखाता उपभोक्ता।

चौथ का बरवाड़ा. तहसील क्षेत्र के ईसरदा ग्राम पंचायत के गांवों में विद्युत निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां उपभोक्ताओं के आवास पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने के बावजूद बिजली बिल थमा दिए गए हैं। बिना कनेक्शन बिल पहुंचने से लोग परेशान है।


पोल लगा,लेकिन कनेक्शन नहीं
ऐसा नहीं है कि निगम की यह पहली गलती हो। इससे पहले भी निगम के द्वारा कई उपभोक्ताओं के बिना बिजली कनेक्शन के ही हजारों के बिल थमाए जा चुके हैं, जिससे शुद्धीकरण करवाने के लिए उपभोक्ताओं को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ता है। पीडि़त जयराम मीना, कल्याण मीना, आसाराम, अर्जन ने बताया कि कनेक्शन के लिए निगम में फाइलें तो लगा रखी हैं, लेकिन अभी तक कर्मचारियों द्वारा मीटर लगा कर कनेक्शन नहीं किया गया है। हालांकि आवास के पास निगम द्वारा कनेक्शन जारी करने के लिए पोल तो लगा रखे हैं, लेकिन अभी ना तो पोल से विद्युत तार जोड़े ना ही अन्य कार्य किया है।


बिना कनेक्शन बिजली के बिल जारी होने के मामले की मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच करवाई जाएगी।
धीरज कोली, सहायक अभियंता, विद्युत निगम शिवाड़

Published on:
16 Dec 2018 03:08 pm
Also Read
View All