सवाई माधोपुर

नारी सशक्तिरण पर दिया जोर

नारी सशक्तिरण पर दिया जोर
less than 1 minute read
 आश्रम में हुई बैठक में उपस्थित महिलाएं।
बजरिया स्थित गौतम आश्रम में हुई बैठक में उपस्थित महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित गौतम आश्रम में मंगलवार को मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की जिला स्तरीय बैठक हुई। मातृशक्ति जिला संयोजिका दीपिका सिंह ने बताया कि आयोजन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संयोजिका दुर्गा वाहिनी संयोजिका अभिलाषा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रांत मातृशक्ति संयोजिका रत्ना थी। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में आशा शर्मा, कौशल्या कुमावत, गीता कुमावत, अनीता शर्मा, सुनिता जैन, सुनिता कुमावत, रेखा शर्मा, दुर्गेश शर्मा, नीलम गोयल आदि महिलाएं मौजूद थी।

ईवीएम से मतदान करना सिखाया
बहरावण्डा खुर्द. लोकसभा चुनावों के मद्देनजर खण्डार क्षेत्र के छाण गांव में मंगलवार को चुनाव अधिकारियों ने ग्रामीणों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। वहीं प्रत्येक मोहल्ले में जाकर ग्रामीण महिला-पुरुषों को इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन का प्रयोग करना बताया। चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि छाण में ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया। इस दौरान छाण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद खान, महावीर सैनी सहित कई युवाओं ने इसमें साझेदारी निभाई।

Updated on:
03 Apr 2019 04:04 pm
Published on:
03 Apr 2019 04:04 pm
Also Read
View All