
सूरवाल. क्षेत्र के अमरूदों के बगीचों में पनप रहे कीट रोगों से किसान अब चिंतित नजर आने लगे हैं। किसानों की समस्या को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर अमरूदों को कीटों से बचाने के लिए फलमक्खी ट्रेप बनाने का तरीका बताया। करमोदा के कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने बताया कि फलों के पकाव के समय पर फलमक्खी के प्रकोप की आशंका रहती है। अमरूद के फलों में इस समय फल मक्खी का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है। फलमक्खी के प्रकोप को देखते हुए किसानों ने बचाव के लिए ट्रेप लगाने शुरू कर दिए हैं। बाजार में ट्रेप सौ से दो सौ रुपए के दाम पर मिलता है, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पांच से दस रुपए में फलमक्खी ट्रेप बनाने का तरीका समझाया।
समारोह आज
बामनवास . लिवाली में ब्राह्मण समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होगा।
इकाई अध्यक्ष वैद्य मदनलाल क्याल ने बताया कि कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर एवं दौसा जिले के विभिन्न स्थानों से समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक शिरकत करेंगे। वहीं स्थानीय इकाई के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।