सवाई माधोपुर

यात्रियों को लिफ्ट की मिली सुविधा

यात्रियों को लिफ्ट की मिली सुविधा
less than 1 minute read
सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.४ पर लिफ्ट लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सांसद व रेलवे के अधिकारी।
सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.४ पर लिफ्ट लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सांसद व रेलवे के अधिकारी।

सवाईमाधोपुर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक व चार पर शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया ने करीब 88 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित लिफ्ट सुविधा का लोकार्पण किया। वहीं यूटीएस टिकिट मोबाइल एप, बोतल क्रेस मशीन एवं नि:शुल्क रेलवे वाईफाई सुविधा का भी शुभारंभ किया। उनके साथ कोटा एडीआरएम विनीत पांडे व रेलवे कोटा मण्डल के अधिकारी भी साथ थे। सांसद सुखबीरसिंह जौनपुररिया ने कहा कि लिफ्ट सुविधा के संचालन से दिव्यांग व वृद्ध व्यक्तियों को अधिक लाभ मिलेगा। यात्री वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।


इस अवसर पर सवाईमाधोपुर स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा, नगर विकास न्यास के चैयरमेन जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह जाट, पार्षद मंजीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता, रेलवे विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद थे। इससे पहले सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने प्लेटफार्म नंबर 4 पर लिफ्ट के बाहर विधि विधान से पूजा की। इसके बाद बटन दबाकर, नारियल फोड़कर व फीता काटकर रेलवे लिफ्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने लिफ्ट का जायजा भी लिया। वहीं रेलवे कोटा मण्डल के एडीआरएम विनीत पांडे ने सहित रेलवे के कई अधिकारियों ने लिफ्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Published on:
09 Feb 2019 01:47 pm
Also Read
View All