सवाई माधोपुर

भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
भजन संध्या का आनंद लेते लोग।
अल्लापुर गांव में भजन संध्या का आनंद लेते लोग।

बहरावण्डा खुर्द . समीपवर्ती गांव अल्लापुर में बुधवार देर रात महावर युवा मण्डल के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन कंकाली माता मंदिर के प्रांगण में किया गया। भजन संध्या के दौरान विजय भारती एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अल्लापुर सरपंच रामकिशन चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मण्डल के संरक्षक गोपाल महावर ने बताया कि विजय भारती एण्ड पार्टी छाण के गायक कलाकार विजय भारती ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया। गायकों ने रंगारंग भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। इस दौरान सुखवास, गंगानगर व आस-पास के गांवों के लोगों ने भाग लेकर भजनों का आनंद लिया। इस दौरान युवा नेता राजेन्द्र चौधरी, महावर युवा मंडल के अध्यक्ष राहुल महावर, उपाध्यक्ष गोपाल महावर, मूलचंद व लक्ष्मीनारायण महावर आदि मौजूद थे।

शिवालय में घुसा सांप
खंडार/नायपुर. खंडार कस्बे में गुरुवार को शिवालय में अचानक सांप आ गया, जिससे जिसे भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण विवेक त्रिवेदी, गिरधारी, लोकेश आदि ने बताया कि शिवालय में भक्तों की भीड़ थी। इस दौरान सांप मंदिर परिसर में घुस आया। इस दौरान श्रद्धालु घबरा गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।

Published on:
19 Oct 2018 02:18 pm
Also Read
View All