सवाई माधोपुर

प्रसिद्ध आस्थाधाम ईटावा बालाजी मार्ग खस्ताहाल

दर्शन को आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
less than 1 minute read
प्रसिद्ध आस्थाधाम ईटावा बालाजी मार्ग खस्ताहाल
जौंला से क्यावड होते हुए ईटावा बालाजी के जाने वाला जर्जर सड़क मार्ग।

भगवतगढ़. प्रसिद्ध आस्थाधाम ईटावा बालाजी मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जर्जर हो चुकी है। यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। शिवाड़, सारसोप, भगवतगढ़, आदलवाड़ा कलां, जौंला, लोरवाड़ा, जटवाड़ा आदि गांवों से नवरात्रा में रोजाना सैकड़ों की संख्या में बालाजी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भगवतगढ़ से जौंला, क्यावड होते हुए बालाजी को जाने वाले सड़क मार्ग की बरसात से स्थिति बदतर हो गई है।

जौंला से बालाजी तक के करीब सात किलोमीटर रास्ते की स्थिति सबसे भयावह है। इस रास्ते में जगह-जगह गहरे गड्डे एवं कीचड़ से दुपहिया वाहनों व राहगीरों के लिए निकलना एक चुनौती भरा काम है। कुछ दिन पूर्व गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली गई। इसके बाद फिर से बरसात होने से फिसलन बढ़ गई। वहीं ट्रैक्टर आदि भारी वाहनों के निकलने से सड़क पर गहरी नालियां बन गई। ईटावा बालाजी मंदिर की कार्यकारिणी एवं भक्तजनों ने प्रशासन से सड़क मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।

Published on:
05 Oct 2019 06:00 am