सवाई माधोपुर

खेत तैयार, पारा कम होने का इंतजार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
patrika
शिवाड़ में एक खेत की जुताई करता किसान।

सवाईमाधोपुर. जिले में खरीफ की फसल कटाई के साथ ही कृषि विभाग ने रबी बुवाई का लक्ष्य तय कर दिया है। इस बार लक्ष्य गत वर्ष की अपेक्षा लगभग दुगुना है। कृषि अधिकारियों के अनुसार रबी की बुवाई के लिए अभी तापमान भी अनुकूल नहीं है। तापमान ज्यादा होने के चलते कुछ दिन और रुकना पड़ेगा। वर्तमान में अधिकतम तापमान लगभग 36 तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
दीपोत्सव के नजदीक मौसम में कुछ ठण्डक आने के साथ ही रबी बुवाई जोर पकडऩे लगेगी। इस बार रबी बुवाई का कुल लक्ष्य 2 लाख 87 हजार 500 हैक्टेयर रखा गया है, जबकि गत वर्ष रबी फसल की बुवाई का लक्ष्य 1 लाख 61 हजार 889 था। इस हिसाब से करीब 1 लाख 25 हजार 611 हैक्टेयर बुवाई का रकबा इस बार अधिक है।

खाद की तैयारी पूरी
कृषि जिंस की बुवाई के दौरान किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि अधिकारियों की माने तो इसकी पूर्ति की पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस बार डीएपी खाद 1200 मीट्रिक टन तथा यूरिया 2500 मीट्रिक टन खपत का लक्ष्य रखा गया है।

ब होगी सरसों-चने की बुवाई
जिले में पिछले दिनों विदा होते हुए मानूसन की अच्छी बरसात आगामी सीजन के लिए वरदान साबित हुई है। इससे जिन खेतों में खरीफ की बुवाई नहीं हुई है। उनमें अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से सरसों(काला सोना) व चने की बुवाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों ने जुताई कर खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। यहीं नहीं जिन खेतों में खरीफ की बाजरे, ग्वार आदि की पैदावार है, उनमें भी किसान अपनी फसलों को समेट जुताई कर खेतों को सरसों व चने की बुवाई के लिए तैयार करने में जुटे है। किसानों ने इन दिनों खेतों की जुताई कर उसमें पड़ा कचरा व खरपतवार आदि हटाकर तैयार कर लिया है।

इस बार अधिक बुवाई
गेहूं 38 हजार 685 75 हजार 500
जौ 913 2 हजार
चना 32 हजार 474 24 हजार
सरसों 82 हजार 726 1 लाख 70 हजार
तारामीरा 321 1 हजार
अन्य 1156 15 हजार

-इस बार क्षेत्र में बारिश अच्छी है। ऐसे में ज्यादातर किसान गेहूं-सरसों की बुवाई करेंगे। खेतों से अनावश्यक खरपतपवार हटा दिए है। रबी फसल की बुवाई में जुटे है।
पुनीराम मीना, किसान, चौथकाबरवाड़ा

-रबी फसल की बुवाई के लिए खेत तैयार कर दिए है। इस बार 5 बीघा में चना व 5 बीघा में गेहूं की फसल बोई जाएगी।
लटूर मीना, किसान, गिरधरपुरा

-गेहूं-सरसों के लिए खेत में जुताई कर दी है। तापमान में गिरावट आने के बाद पलाव किया जाएगा।
प्रहलाद पटेल, किसान, शिवाड़

Updated on:
11 Oct 2018 12:28 pm
Published on:
11 Oct 2018 12:28 pm
Also Read
View All