सवाई माधोपुर

अग्नि पीडि़त को दी आर्थिक सहायता

अग्नि पीडि़त को दी आर्थिक सहायता
less than 1 minute read
 डिजिटल ग्रुप के सदस्य केदार मीना व ग्रामवासी।
भावड़ गांव में अग्नि पीडि़त को सहायता उपलब्ध कराते समय उपस्थित डिजिटल ग्रुप के सदस्य केदार मीना व ग्रामवासी।

बाटोदा. पिछले दिनों भावड़ गांव के एक घर में लगी आग से अग्नि पीडि़त को बामनवास व बौंली के लोगों की ओर से नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सरपंच रह चुके गिर्राज भावड़ ने बताया कि गांव के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में युवा कार्यकर्ताओं व डिजिटल ग्रुप के सदस्य व भाजपा नेता केदार मीना सहित अन्य सदस्यों ने अग्नि पीडि़त भावड़ निवासी धर्मराज पुत्र कैलाश मीना को 55 हजार रुपए की नकद राशि सौंपी। इसके बाद शनिवार को खेत पर रखवाली करते समय किसान की मौत पर कार्यकर्ताओं ने आरामपुरा गांव में जाकर परिजनों को सांत्वना दी।


पौषबड़े की पाई प्रसादी
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पौषबड़े का आयोजन किया गया। शहर के पंच मालियान समाज चारों पाड़ा के तत्वावधान में दामोदर महाराज मंदिर में पौषबड़े का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि कार्यक्र म के मुख्य अतिथि सैनी विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचन्द सैनी व विशिष्ट अतिथि सचिन सैनी थे। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी पाई। इसी क्रम में खैरदा के सिद्धी विनायक मंदिर पर पौषबड़े का आयोजन हुआ। आयोजन से जुड़े पूरणचन्द शास्त्री ने बताया कि इस दौरान फूलों की झांकी सजाई गई।


मित्रपुरा. मझेवला गांव में खींचियों की ढाणी में पौषबड़ा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पौषबड़े की प्रसादी ग्रहण की। वहीं रात्रि गुर्जर गोठ का जागरण भी हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. दामोदर सीआई थे। अध्यक्षता मोरण सरपंच मीठालाल गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया। सदस्यों एवं हनुमान गुर्जर ने बताया कि आयोजन में हलवा पूरी की प्रसादी पंगत हुई। मंच संचालन हरिराम गुर्जर ने किया। इस दौरान जगदीश बिधूड़ी, सियाराम मीणा वर्तमान सरपंच बपुई एवं दामोदर बिंदल वर्तमान सरपंच मित्रपुरा आदि मौजूद रहे।

Published on:
15 Jan 2019 03:12 pm
Also Read
View All