सवाई माधोपुर

मतदानकर्मियों को दिया प्रथम प्रशिक्षण

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
प्रशिक्षण प्राप्त करते मतदान कार्मिक।
सवाईमाधोपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में प्रशिक्षण प्राप्त करते मतदान कार्मिक।

सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर एवं गंगापुर सिटी के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सहायक प्रभारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को ईवीएम, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वीवीपेट के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार कार्मिकों को मतदान से संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में दीपनारायण शर्मा, हरिओम वशिष्ठ, राजेश शर्मा, शिवदयाल खंडेलवाल, नरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नियमों एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधी जानकारी का विस्तार से प्रदर्शन किया गया।


बैठक 19 को
सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी।


ग्रामीणों को दिलाई मतदान की शपथ
भगवतगढ़. सिनोली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक बाबूलाल बैरवा ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को भयमुक्त एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीएलओ कासिम अली , अनिल गुप्ता , एसएमसी अध्यक्ष कैलाश मीना , पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल , हनुमान मीना , अगताराम , रामप्रसाद , मौसमी , रामघनी , फोरन्ति , केसर देवी , रामप्यारी सहित अनेक महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


मतदाता जागरूकता रैली निकाली
खण्डार. मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शनिवार को कुरेड़ी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें राउमावि के छात्र व छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद बैरवा, विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

Published on:
18 Nov 2018 03:04 pm
Also Read
View All