सवाई माधोपुर

नदी की रपट पर चार फीट पानी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
 पानी में होकर निकलते लोग।
पिपलाई . नौगांव की नदी के गहरे पानी में होकर निकलते लोग।

पिपलाई . ग्राम पंचायत नौंगाव के पास होकर गुजर रही नदी में चार फीट पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन से अच्छी बरसात होने से नौगांव की नदी में पानी की आवक बढऩे से नौगांव से बामन बड़ौदा, सुमेल, गुर्जर बड़ौदा, झोड़ एवं गढ़ी गोपालपुरा आदि गांवों को जोडऩे वाली रोड की रपट पर 4 से 5 फीट तक पानी जमा होने से मार्ग बंद हो गया है। बमुश्किल राहगीर पैदल ही निकल पा रहे हैं। अमरगढ़ चौकी के पास बने एनीकट में पानी जमा हो रहा है। पानी का निकास नहीं होने से पानी का दबाव पीछे की ओर बढ़ रहा है। इससे रपट पर पानी जमा हो गया है।

रपट के आसपास गहरे पानी से रपट को देख नहीं पाने से पानी में होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को कणिया तक के पानी में होकर गुजरना पड़ता है। दुपहिया चौपहिया वाहन चालक भी नदी को पार करने में कतराते हैं। गांव की महिलाओं के लिए खेतों पर जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है। छोटे बच्चों के यहां डूबने की आशंका बन गई है।


अभद्रता को लेकर किसान आज देंगे ज्ञापन
बामनवास . मित्रपुरा कस्बे में किसानों की समस्याओं को लेकर किए जा रहे धरने-प्रदर्शन के कार्यक्रम के दौरान बौंली थानाधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने के विरोध में स्थानीय किसान नेताओं की ओर से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय किसान संघ बामनवास के महामंत्री जगदीश मीना ने बताया कि बौंली थानाधिकारी द्वारा किसान नेताओं के साथ अभद्रता की गई है, जो निंदनीय है। किसान संघ बौंली थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगा। इसमें पूरी तहसील क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि जुटेंगे।


बिलायती बबूलों से परेशानी
बामनवास. ग्राम पंचायत पिपलाई के गोला गांवड़ी के मुख्य सड़क मार्ग पर इन दिनों बिलायती बबूलों की भरमार के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी सड़क किनारे उगे इन विलायती बबूलों को नहीं कटवाया जा रहा है। बबूलों की वजह से जहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। वहीं रात के समय समाजकंटकों का भी भय रहता है। युवा मंडल के अध्यक्ष शक्ति सिंह गुर्जर ने बताया कि विलायती बबूलों को कटवाने के लिए ग्रामीणों ने गत दिनों उपखण्ड अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है।

Also Read
View All