सवाई माधोपुर

घर-घर जाकर बच्चों का प्रवेश कराने की लगा रहे गुहार

घर-घर जाकर बच्चों का प्रवेश कराने की लगा रहे गुहार
less than 1 minute read
बच्चों का प्रवेश कराने की लगा रहे गुहार
घर-घर जाकर बच्चों का प्रवेश कराने की लगा रहे गुहार

भगवतगढ़. राजकीय विद्यालयों में गत 26 अप्रेल से प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण शुरू हो गया। इसके तहत कस्बे सहित आस-पास के गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों के अध्यापक भीषण गर्मी में घर-घर जाकर बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों से गुहार लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों शादी-विवाह के माहौल के चलते अभिभावक एवं बच्चों में प्रवेशोत्सव को लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा। गुरुवार को क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरदा में नव प्रवेशित बच्चों के तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के प्रवेश को लेकर अध्यापकों की टोली लगातार अभिभावकों से सम्पर्क कर रही है। राउमावि धमून कलां में प्रधानाचार्य सुरेश चन्द के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने गांव में भ्रमण किया। राउप्रावि बसों कलां में भी प्रधानाध्यापक चिरन्जी लाल मीना , कविता मीना , बाबूलाल आदि ने प्रवेश के लिए अभिभावकों से सम्पर्क किया।

गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों का शैक्षणिक समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक किया है। यह समय अग्रिम आदेशों तक निर्धारित किया गया है।

Updated on:
03 May 2019 03:43 pm
Published on:
03 May 2019 03:43 pm
Also Read
View All