सवाई माधोपुर

पोषबड़े प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

patrka
सवाईमाधोपुर.शहर नगरपालिका के बाहर पौषबड़े का वितरण करती नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा।


सवाई माधोपुर.शहर पुरानी नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को पोषबड़े का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी का आनंद उठाया। शहर नगरपालिका के बाहर नगरपरिषद सफाई निरीक्षण कमरूद्््दीन व पार्षदों के तत्वावधान में मकन संक्रांति के पर्व पर पौषबड़े का आयोजन किया गया। कार्यालय के बाहर से राहगीरों व भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, पार्षद रविन्द्र सिंह गुर्जर, गोरधन सोनी, गिरदारीलाल, हेमराज गुर्जर, नीतू साहू सहित कई जने मौजूद थे।

वाहनों को रोक कर दी प्रसादी
प्रसादी को लेकर पूरी शहरवासियों को भी पूरा सहयोग रहा। आयोजनकर्ताओं ने वाहनों व लोगों को रोक कर प्रसादी वितरीत की। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ प्रसादी वितरण शाम चार बजे तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर्व पर कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।

कमाया दान पुण्य
नगरपरिषद सफाई निरीक्षक व पार्षदों के तत्वावधान में आयोजित पौषबड़े में मकर संक्रांति के अवसर लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं व आयोजकों ने दान-पुण्य भी किया। स्थानीय शहरवासियों ने पुण्य कार्य की प्रशंसा की।

Published on:
15 Jan 2019 04:35 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद