सवाई माधोपुर

video तालों में बंद रहे सरकारी कार्यालय

तालों में बंद रहे सरकारी कार्यालय
less than 1 minute read
patrika
सवाईमाधोपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में ताले में बद जिला परिषद ग्रामीण प्रकोष्ठ कार्यालय।

सवाई माधोपुर.ण्जिले में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह ने शुक्रवार रात एक आदेश जारी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासनिक कार्यों के संपादन के लिए जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालय को अवकाश के दिन भी खुले रखने के आदेश जारी किए थे लेकिन जिला मुख्यालय पर कुछ और ही हालात शनिवार को देखने को मिले। जिला कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य जिला परिषद अधिकारी कार्यालयए जिला परिषद ग्रामीण कार्यालयए पंचायत समिति कार्यालयए अटल सेवा केंद्र सहित कई सरकारी कार्यालय का शनिवार को पत्रिका टीम ने निरीक्षण किया तो कार्यालय पर ताला लटका मिला। संबंधित अधिकारी कर्मचारियों ने आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए सुबह से ही कार्यालयो को नहीं खोला। ऐसे में जिला कलेक्टर के आदेशों को अधिकारी कर्मचारियों ने गंभीरता से लिया। अवकाश के दिन भी जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सरकारी कार्यालय खोले जाने थे लेकिन अधिकतर सरकारी कार्यालय पर ताला लगा मिला। कलक्टर ने गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते शनिवार व रविवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने व प्रशासनिक कार्यों के संपादन के लिए जिला कलक्टर ने जारी किए थ लेकिन इन आदेशों को सरकारी अधिकारियों की ठेंगा दिखाया। कार्यालय से अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहे और कार्यालय में ताला लगा होने से सूनापन नजर आया।

Updated on:
09 Feb 2019 03:16 pm
Published on:
09 Feb 2019 03:15 pm
Also Read
View All