सवाई माधोपुर

बजरी माफियाओं ने दूध देने जाने से रोका, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

बजरी माफियाओं ने दूध देने जाने से रोका, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
बजरी माफियाओं ने दूध देने जाने से रोका, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
Gravel mafia

मलारना डूंगर. अब बजरी माफियाओं की दबंगई का एक ओर मामला सामने आया है। बजरी माफियाओं ने गांव वालों को चेतावनी दी है कि वह बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को गांव में होकर नहीं निकलने देंगे तो वह भी गंगापुर सिटी में उन्हें दूध बेचने नहीं जाने देंगे। इससे आहत दर्जनों लोगों ने मंगलवार को रामसहाय हवलदार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत के ऐबरा-पनियाला गांव में होकर निकलने वाले बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोकने व दूध बेचने से रोकने वाले आरोपियों को पाबंद करने की मांग की है।

यह है मामला
थाना क्षेत्र के ऐबरा-पनियाला गांव के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ऐबरा-पनियाला गांव में होकर दर्जनों बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते है। कई दुर्घटनाओं व परेशानी के बाद पूरे गांव के लोगों ने बजरी के ट्रैक्टरों को गांव में होकर निकलने से रोक दिया। इससे नाराज बजरी माफियाओं ने गांव से गंगापुर सिटी दूध बेचने जाने वाले लोगों को चिरौली व आस पास के गांवों में रोक लिया। ज्ञापन में कुछ लोगों को नामजद कर पाबंद करने की मांग की है।

Published on:
25 Sept 2019 06:00 am
Also Read
View All