सवाई माधोपुर

हम्मीर ब्रिज पर आधा घंटे जाम

हम्मीर ब्रिज पर आधा घंटे जाम
less than 1 minute read
जाम में फंसे वाहन।
सवाईमाधोपुर. हम्मीर ब्रिज पर जाम में फंसे वाहन।

सवाईमाधोपुर. बजरिया के हम्मीर ब्रिज पर सुबह करीब नौ बजे ट्रक के फंसने के कारण जाम लग गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद यातायात कर्मियों ने ब्रिज पर यातायात को वनवे कराकर वाहनों को व्यवस्थित किया। वहीं ट्रक को सीधा कराया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।


निर्माण कार्य के चलते भी हुई परेशानी
जाम लगने का कारण पुलिया पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य भी रहा। आम तौर पर ब्रिज पर सड़क निर्माण का कार्य रात के वक्त किया जाता है। जब ब्रिज पर वाहनों का दबाव कम रहता है, लेकिन शुक्रवार को सुबह भी ब्रिज पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जेसीबी की मदद से ब्रिज पर निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही थी। ऐसे में भी जाम लग गया।


रोज की यही कहानी : लोगों ने बताया कि हम्मीर ब्रिज पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ब्रिज संकरा पड़ रहा है। सालों से ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की जा रही है। कई बार ब्रिज का सर्वे भी किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे आए दिन जाम लग रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।

Updated on:
13 Apr 2019 01:31 pm
Published on:
13 Apr 2019 01:31 pm