सवाई माधोपुर

दौलतपुरा में भजन संध्या, उमड़े लोग

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
छाण. दौलतपुरा भजन संध्या में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।

छाण. टाइगर नवयुवक मंडल दौलतपुरा के तत्वावधान में दौलतपुरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार रात भजन संध्या हुई। इसमें गायक कलाकार मनराज दिवाना एंड पार्टी ने भगवान देवनारायण भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय बैरवा थे। अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव पिन्टू सिंह गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष चतर सिंह राजावत ने की। विशिष्ट अतिथि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र मीणा, डॉ आशुतोष गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य शांति गुर्जर, गोरधन गुर्जर धर्मपुरी, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष खंडार हुकम सैनी, दीपक सिंह गुर्जर, रामदयाल चौधरी पूर्व पंचायत सदस्य सहित कई शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलेट पर गाए गीत पर श्रोता भावुक हो गए।


जौंला व सिरोही की टीमें जीती
भगवतगढ़. बंधा गांव में चल रही तेजाजी महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में जौंला की टीम ने दोबड़ा को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच सिरोही एवं लोरवाड़ा के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों के बराबर रन बनाने से मैच का फैसला सुपर ओर से हुआ। इसमें सिरोही ने बाजी मारी।

Published on:
06 Nov 2018 11:38 am
Also Read
View All