सवाई माधोपुर

हिन्दी हिन्दोस्तां के दिल की धडक़न

गंगापुरसिटी . हिन्दी हिन्दुस्तान की जुबान है। हमें इस भाषा पर फख्र होना चाहिए। हिन्दी ने संस्कृत समेत तताम भाषाओं को अपने अंदर समाहित कर लिया है। हिन्दी सरल शैली में अपनी बात रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। हमें नई पीढ़ी को इससे जोडऩे के प्रयास करने चाहिए। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कही। हिमांशु शुक्रवार को शहर के मिर्जापुर स्थित भगवती शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर पाई (पत्रिका इन एज्युकेशन) के तहत कराए गए कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
2 min read
gangapurcity news
हिन्दी हिन्दोस्तां के दिल की धडक़न

गंगापुरसिटी . हिन्दी हिन्दुस्तान की जुबान है। हमें इस भाषा पर फख्र होना चाहिए। हिन्दी सरल शैली में अपनी बात रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कही। हिमांशु शुक्रवार को शहर के मिर्जापुर स्थित भगवती शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर पाई के तहत कराए गए कार्यक्रम को उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर साइबर क्राइम समेत अन्य अपराधों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान प्रसाद गोयल ने कहा कि हिन्दी में करीब 22 भाषाएं समाहित हैं। यह सहज, सरल और सुगम है। इस दौरान गोयल ने अनुच्छेद ३५१ की विस्तार से जानकारी दी। हिन्दी सहज अभिव्यक्ति का साधन बने। इसके लिए पुरजोर प्रयास करने होंगे। हमें हिन्दी के प्रचार, विकास और इसे समृद्ध बनाने की कोशिश निरंतर करती रहनी चाहिए।


कॉलेज निदेशक डॉ. अनुज शर्मा ने हिन्दी साहित्य का इतिहास, उद्भव एवं विकास, हिन्दी भाषा का सहज और सरल प्रयोग विषय पर अपनी बात रखी। प्रिंसीपल कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता काबिले तारीफ है। इस तरह की प्रतियोगिता हमारी नॉलेज बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी हैं। हमें हिन्दी को बेहतर तरीके से समझने के लिए ज्यादा से ज्यादा पढऩा चाहिए। तभी हम इसमें पारंगत हो सकते हैं।


प्रतियोगियों को किया सम्मानित


प्रतियोगिता की विजेता छात्रा तुलसी मीना एवं रौनक मीना को अतिथियों ने पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा ज्योति कुमारी सैन, पूजा प्रजापति, पारुल शर्मा, रचना कुमारी, ज्योति बैरवा, उर्मिला बैरवा, तेजराम गुर्जर, हरिमोहन माली, हरीश कुमार, विवेक कुमार मीना, रामवीर, सचिन मीना, मंडरायल गुर्जर एवं आकाश कुमार को भी पुरस्कृत किया। साथ ही हिन्दी दिवस पर कविता पाठ करने वाली साक्षी शर्मा, मोनिका गोयल एचं रचना को अतिथियों ने पुरस्कार दिए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान सवालों के सही जवाब देने पर विक्रम गुर्जर, रीनू गुर्जर, अमीषा गुर्जर एवं पिंटू गुर्जर को सम्मानित किया गया।

Updated on:
14 Sept 2018 09:29 pm
Published on:
14 Sept 2018 09:29 pm
Also Read
View All