सवाई माधोपुर

रहस्यमयी आग से सदमे में ग्रामीण

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
बौंली. बाड़े में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

बौंली. उपखंड क्षेत्र के ग्राम थडोली में लगातार चार दिन से आगजनी का सिलसिला जारी रहा। अज्ञात कारणों से गांव के अलग अलग स्थानों पर लगी आग से हजारों का नुकसान हो गया। पिछले वर्ष भी नवरात्रि के समय से लगातार 19 दिनों तक गांव में आग जनी हुई थी, जिसे लेकर बौंली प्रशासन ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन आग जनी की घटनाएं तब से लेकर अब तक सिर्फ पहेली बनी हुई हैं। गांव के भौज राज शर्मा व हीरालाल प्रजापत बाड़े में लगी आग को एक घंटे की मशक्कत कर बुझा दिया। इधर, प्रशासन का कोई प्रति निधि मौके पर नहीं पहुंचा है। बौंली प्रशासन मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। हालांकि घटना में कोई जनहानि अभी तक नहीं हुई है।


आगजनी के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिल हाल पता नहीं लगा है।
विजेन्द्र मीना, एसडीएम बौंली

Updated on:
19 Oct 2018 02:29 pm
Published on:
19 Oct 2018 02:28 pm
Also Read
View All