सवाई माधोपुर

पद दंगलों से बढ़ती सामाजिक समरसता

पद दंगलों से बढ़ती सामाजिक समरसता
less than 1 minute read
 कटार गांव में कार्यक्रम मेंं मौजूद लोग।
सवाईमाधोपुर के कटार गांव में कार्यक्रम मेंं मौजूद लोग।

सवाईमाधोपुर. कटार गांव में रविवार को गुर्जर समाज की ओर से रामरसिया दंगल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरेन्द्र सिंह धाबाई थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव सेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि रामू सरपंच, बहादुर सिंह, प्रकाश थे। कार्यक्रम मेंं पादडा, पिलेण्डी, बैरना, उमरी,जयसिंह पुरा आदि के कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।


सूरवाल. सेलू गांव में रविवार को कन्हैया दंगल हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेलू सरपंच बंशीलाल मीना थे। कार्यक्रम में धमूण, सेलू और कीतपुरा की पार्टियों ने अपने पदों की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने लय और ढोल की थाप पर शिव महिमा, श्रीराम चरित, नारी शक्ति, नारद कथा, हरिशचंद्र कथा आदि पर धार्मिक आख्यानों की रोचक प्रस्तुतियां दी। तीनों गांवों की पार्टियों को सरपंच बंशीलाल मीना द्वारा 51 सौ-51 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।


खण्डार/नायपुर. क्षेत्र में रविवार को विधायक अशोक बैरवा ने दौरा किया । विधायक ने खण्डार मेंं सबसे पहले लोगो ंकी समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने पंचायत समिति परिसर में बनी पार्किंग का उद्घाटन किया। इसके बाद पंचायत समिति परिसर में ही बनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक ने गोठ बिहारी व तलावड़ा में जनसुनवाई की। इसमें राशन डीलरों के द्वारा खाद्य सामग्री नहीं बांटने एवं नए राशन डीलर लगाने की मांग की है । इसके बाद तलावडा में ग्राम पंचायत की ओर से सुड्डा दंगल में शिरकत की। सुड्डा दंगल में विधायक ने कहा कि पद दंगलों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान मनोरमा शुक्ला, कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव पिन्टू सिंह गुर्जर, सरपंच ममता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष चतर सिंह राजावत, गोविन्द शुक्ला निरंजन बिजाडा, पारस जैन, रमेश कांकोरिया,आदि लोग मौजूद थे।

Published on:
04 Mar 2019 03:02 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद