सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर रेलवे कॉलोनी में मिला देशी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस,मानटाउन पुलिस ने इन दो युवको को किया ग्रिफ्तार

देशी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद,दो गिरफ्तार
less than 1 minute read
police in sawaimadhopur
crime news in sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में मस्जिद के पास एक मकान से 12 बोर का कट्टा व 5 जिंदा कारतूस व एक तलवार बरामद की है। मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थानाधिकारी प्रमोदकुमार शर्मा ने बताया कि अरोपी रामभोला निवासी पढ़ाना(सूरवाल) एवं राधेश्याम निवासी कोडियाई(बौंली) है। मस्जिद के पीछे एक मकान में ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध लोगों की सूचना मिली। प्रशिुक्ष डिप्टी कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विनोद, संजय, विजयसिंह गुर्जर, मनिन्द्र, महावीर आदि का मय जाप्ता मौके पर पहुंचा।

कमरे से रामभोला व राधेश्याम छत से होकर भागने लगे तो पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम से 12 बोर का कट््टा, जिंदा कारतूस व राधेश्याम से एक तलवार बरामद की। वहीं आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया।

आरोपी के घर से एक कट्टा बरामद
सूरवाल. पढ़ाना सरपंच व उपसरपंच पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में सूरवाल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजेश उर्फ पिस्टल निवासी चकेरी से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Updated on:
04 Jan 2019 12:24 pm
Published on:
04 Jan 2019 12:24 pm