सवाई माधोपुर

स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण
less than 1 minute read
 लेबर रूम का निरीक्षण करते अधिकारी।
सवाईमाधोपुर गंगापुर अस्पताल में लेबर रूम का निरीक्षण करते अधिकारी।

सवाईमाधोपुर. आरसीएच के निदेशक ने गुरुवार को सवाईमाधोपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास, उप जिला अस्पताल गंगापुरसिटी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास में साफ -सफाई, डीडीसी व स्टोर पर दवाइयों के रख रखाव, लेबर रूम का संचालन प्रोटोकॉल के अनुरूप, सुसज्जित 7 ट्रे व अन्य कार्य उत्कृष्ठ मिले। संस्थान पर टीकाकरण कार्य के लिए 2 और जीएनएम को सामान्य टीकाकरण का प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए। उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में लेबर रूम एसएनसीयू एजेएसवाई वार्ड का दौरा किया। लाभार्थियों से मंत्रणा की, नि:शुल्क दवा व नि:शुल्क जांच का संचालन देखा।

उन्होंने उस्पताल में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्मिकों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एस एन सी यू के अप्रशिक्षित स्टाफ व 2 अप्रशिक्षित शिशु रोग विशेषज्ञों को एसएनसीयू का प्रशिक्षण दिलाने, एसएनसीयू के स्टाफ की बैठक व्यवस्था व शिशुओं के फॉलोअप के लिए व्यवस्थित व्यवस्था के निर्देश दिए।साथ ही एसएनसीयू प्रशिक्षित शिशु रोग विशेषज्ञों को कॉल देने व दोनों स्त्री रोग विशेषज्ञों को कॉल आवंटित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर का निरीक्षण किया। वहां सभी कार्य व व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना, डॉ. सुधींद्र शर्मा व दक्षता मेंटर इरशाद मिर्जा आदि मौजूद थे।

Updated on:
03 May 2019 01:15 pm
Published on:
03 May 2019 01:15 pm
Also Read
View All