सवाई माधोपुर

युवक-युवती सम्मेलन के लिए दिया आमंत्रण

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
निमंत्रण देते समाज के लोग।
सवाईमाधोपुर. युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए निमंत्रण देते समाज के लोग।

सवाईमाधोपुर. सैनी समाज जिला इकाई के तत्वावधान में 25 नवम्बर को सैनी छात्रावास आलनपुर सवाई माधोपुर में होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए शनिवार को जिला कार्यकारिणी द्वारा नीम चौकी, चारो पाड़ा, सत्यनारायण पाड़ा, छाबड़ी चौक, जटवाड़ा खुर्द सहित सम्पूर्ण नगर परिषद में माली समाज बन्धुओं से सम्पर्क कर आमन्त्रण पत्र बांटे गए। माली समाज जिला प्रवक्ता राजेश सैनी के अनुसार जिला अध्यक्ष कमलेश बारवाल, जिला प्रभारी, प्रभुदयाल सैनी, कैलाश नारायण सैनी, मुकेश माली, नीम चौकी अध्यक्ष राधेश्याम माली, सत्यनारायण पाड़ा, लड्डू लाल माली, गणपत सैनी सुरेन्द्र सैनी आदि ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं। सैनी समाज के विवाह योग्य युवक युवती पंजीयन करा सकते हैं।


सड़क सुरक्षा को लेकर आज निकालेंगे रैली
चौथ का बरवाड़ा. सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्कूली बालक बालिकाओं द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षु आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राहुल सैनी रहेंगे। जो रैली को सुबह 10 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

Published on:
18 Nov 2018 02:56 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद