सवाई माधोपुर

चुनाव ड्यटी के दौरान जवान की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
मृतक जवान को अंतिम सलामी देते सिपाही।
मृतक जवान को अंतिम सलामी देते सिपाही।

चौथ का बरवाड़ा. ईसरदा पंचायत के चौकड़ी गांव निवासी शिव प्रसाद मीना की विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले के ब्यावर उपखण्ड के देलवाड़ा में चुनाव डयूटी के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मीना आरएसी कांस्टेबल 9वंीं बटालियन टोंक में कार्यरत थे। चुनाव ड्यूटी पर अजमेर गए हुए थे। इस दौरान शुक्रवार को जवान की अचानक तबीयत बिगड़ी, खून की उल्टी हो गई। उसे उपचार के लिए राजकीय अमृत कोर ब्यावर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। रात करीब 12 बजे एमटीआर प्लाटून कमांडर रूपचंद, हेड कांस्टेबल सीताराम शव को निवास स्थान लेकर पहुंचे। शनिवार सुबह जवान को अंतिम सलामी के साथ मुखाग्नि दी गई।


पेयजल आपूर्ति में नहीं सुधार, उपभोक्ता हो रहे परेशान
भगवतगढ़. कस्बे में पिछले करीब एक सप्ताह से गड़बड़ाई पेयजल आपूर्ति में अभी तक सुधार नहीं होने से उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बा निवासी मोहनलाल शर्मा, पुरषोत्तम, नरेंद्र आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जलदाय विभाग द्वारा अधिकांश मोहल्लों में मात्र पंद्रह से बीस मिनट पेयजल आपूर्ति हो रही है। पानी की कमी के चलते लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग के स्थानीय कार्मिकों से जब जलापूर्ति में कमी का कारण पूछा जाता है तो वो मोटर एवं स्टार्टर जलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करा देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों से जली हुई मोटर एवं स्टार्टर बदलवाकर शीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरस्त कराने की मांग की।

Also Read
View All