सवाई माधोपुर

video सुनार की दुकान से आभूषण पार

सुनार की दुकान से आभूषण पार
less than 1 minute read
patrika
सवाईमाधोपुर में बजरिया स्थित इंदिरा मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान के बाद फैला सामान।


सवाई माधोपुर. मानटाउन थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित इंदिरा मार्केट में शुक्रवार रात चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया।। इस दौरान चोरों ने करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण को उड़ाया। दुकानदार रामअवतार सोनी ने बताया कि चोर रात को ऊपरी तीसरी मंजिल से चढ़े और लोहे का गेट तोड़करए दूसरी मंजिल पर आए इसके बाद दूसरी मंजिल पर लगे लोहे और लकड़ी के दरवाजे को थोड़ा और नीचे दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखे सामान को इधर-उधर किया। यहां अलमारी को तोडऩे का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसके बाद सोने.चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इसके अलावा ऊपर की दूसरी मंजिल पर खिड़की खुली थी। वहीं एक अन्य दुकान की छत पर सोने चांदी के जेवरात मिले पाए गए। घटना का पता पीडि़त दुकानदार अवतार सोनी को सुबह दुकान खोलने पर चला।। घटना के बाद को मानटाउन थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि पूर्व में भी दुकान में चार बार चोरी की वारदात हो चुकी है।

Updated on:
19 Jan 2019 03:47 pm
Published on:
19 Jan 2019 03:45 pm