सवाई माधोपुर

VIDEO: जिम्मेदारों ने क्षतिग्रस्त दीवार की नहीं ली सुध

जिम्मेदारों ने क्षतिग्रस्त दीवार की नहीं ली सुध
less than 1 minute read
patrika
सवाईमाधोपुर.बजरिया स्थित इन्द्रा मैदान की क्षतिग्रस्त चारदीवारी।

सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित इन्द्रा मैदान की चारदीवारी की क्षतिग्रस्त दीवार को अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। यहीं वजह है कि दो महीने बाद भी दीवार टूटी पड़ी है।
जानकारी के अनुसार गत तीन दिसम्बर को चुनावी प्रचार के दौरान जनप्रतिनिधियों व बड़े नेताओं के आने व जनसभा के लिए दीवार को तोड़ा गया है। इस दौरान तीन जगह से दीवार को तोड़ गया है, इनमें दो जगह से दीवार का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि मुख्य गेट के पास दीवार क्षतिग्रस्त है और आमरास्ता बना हुआ है।

आरपार है दीवार
जिला कलक्ट्रेट सामने इन्द्रा मैदान में चारदीवार दो महीने से क्षतिग्रस्त है लेकिन जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों ने अब तक कोई सुध तक नही ली है लेकिन में यह दीवार आम रास्ते की तरह आरपार है, जबकि प्रतिवर्ष यहां बड़े आयोजन होते है। वहीं आगामी सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस को लेकर भी कई बड़े आयोजन होने वाले है।

हवा हो रहे आदेश
जनसभा के बाद दीवार तोडऩे के मामले में एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से दीवार क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक दीवार का कार्य नहीं किया गया।

Updated on:
11 Jan 2019 04:09 pm
Published on:
11 Jan 2019 03:44 pm
Also Read
View All