सवाई माधोपुर

कहीं गुरुजी मिले गायब तो कहीं मिली गंदगी

गंगापुरसिटी . लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) विजेन्द्र कुमार मीना ने उपखंड के मतदान केन्द्र एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं गुरुजी नदारद मिले तो कहीं शौचालय गंदगी से अटे मिले।
less than 1 minute read
gangapurcity news
कहीं गुरुजी मिले गायब तो कहीं मिली गंदगी

गंगापुरसिटी . लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) विजेन्द्र कुमार मीना ने उपखंड के मतदान केन्द्र एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं गुरुजी नदारद मिले तो कहीं शौचालय गंदगी से अटे मिले।


राउमावि रेती के मतदान केन्द्र एवं विद्यालय में मतदान केन्द्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। यहां शौचालयों में गंदगी की भरमार मिली। वहीं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस पर प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़ी में अध्यापक महीपाल चौधरी अनुपस्थित मिले। गैरहाजिरी पर प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अनुपस्थित रहने वाले अध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिदरख्या के निरीक्षण में राजकुमारी शर्मा प्रधानाध्यापिका एवं हरीलाल मीना विद्यालय समय से पूर्व ही विद्यालय से अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका ने दोनों समय की उपस्थिति पर हस्ताक्षर कर रखे थे। यहां शौचालय भी गंदा मिला। मौके पर १६ विद्यार्थी मिले, जिन्हें गुरुवार का पोषाहार भी वितरण नहीं किया गया था।

यहां दूध वितरण रजिस्टर भी नहीं मिला। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा के कमरों पर दोपहर 12.30 बजे ही ताला लटका मिला। इस पर महेश कुमार जैन प्रधानाध्यापक, घनश्याम गुर्जर, गोपाललाल शर्मा, अनिल कुमार खंडेलवाल, प्रियंका कुमारी, जीतू गोयल एवं आरिफ अली को विद्यालय समय से पूर्व ही विद्यालय बंद मिलने एवं बिदरख्या की प्रधानाध्यापिका एवं हरीलाल मीना को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। दोपहर 12.50 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोट्या के निरीक्षण में हरकेश माली अध्यापक एवं विमला मीना अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। साथ ही यहां गंदगी मिली।

Published on:
12 Apr 2019 11:30 am
Also Read
View All