सवाई माधोपुर

रथयात्रा से कल्याणजी मेले का आगाज कल से

गंगापुरसिटी . क्षेत्र के प्रसिद्ध कल्याणजी महाराज मेले का शनिवार को वैशाख पूर्णिमा पर शुभारंभ होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर पंकज ओझा सुबह ७ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद आठ बजे से रथ यात्रा प्रारंभ होगी।
less than 1 minute read
gangapurcity news
रथयात्रा से कल्याणजी मेले का आगाज कल से

गंगापुरसिटी . क्षेत्र के प्रसिद्ध कल्याणजी महाराज मेले का शनिवार को वैशाख पूर्णिमा पर शुभारंभ होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर पंकज ओझा सुबह ७ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद आठ बजे से रथ यात्रा प्रारंभ होगी।


परम्परा के अनुसार उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना रथ के सारथी होंगे। रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। नगर परिषद आयुक्त ऋषिदेव ओला ने बताया कि इस इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते संरक्षक अतिरिक्त जिला कलक्टर ओझा व मेलाध्यक्ष उपखंड अधिकारी मीना के मार्गदर्शन में मेले का आयोजन किया जाएगा। इधर, मेले में झूले-चकरी व दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। वहीं एसआई निजाम खां की देखरेख में रथ को तैयार किया जा रहा है।


विभिन्न कार्यक्रम होंगे


आयुक्त ओला ने बताया कि मेले के दौरान नागरिकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक व लोक कला से जुड़े कार्यक्रम होंगे। 21 मई को हरिकीर्तन दंगल होगा। 22 व 23 मई को हेला ख्याल दंगल, 24 व 25 मई को पद दंगल, 26 मई को पुरुष राम रसिया व 27 मई को कन्हैया लोक गीत होंगे। इसी प्रकार 28 मई रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व 30 मई रात कवि सम्मेलन होगा। 31मई शाम 5 बजे मेले का समापन होगा।

Published on:
17 May 2019 11:46 am
Also Read
View All