सवाई माधोपुर

समन्वय रखें, मुस्तैद रहें

गंगापुरसिटी . लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक मंगलवार को पंचायत समिति कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर पंकज ओझा ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं उपखंड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
less than 1 minute read
gangapurcity news
समन्वय रखें, मुस्तैद रहें

गंगापुरसिटी . लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक मंगलवार को पंचायत समिति कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर पंकज ओझा ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं उपखंड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्षता करते हुए एडीएम ओझा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। खास तौर से संवेदनशील और अति संवेदशनील मतदान केन्द्रों पर लगातार निगरानी रखते हुए आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराएं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सभी थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए गाडिय़ों की चेकिंग करने, चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को पाबंद करने सहित अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम मीना ने क्षेत्र में शराब बंटने या मतदाता को किसी प्रकार से लोभ-लालच देने आदि की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखने की बात कही। सााथ ही किसी भी तरह की गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के निर्देाश् दिए। बैठक में एसीएम सुनीता यादव, तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा, सेक्टर ऑफिसर, बीएसटी एवं एसएसटी के प्रभारी एवं वजीरपुर नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

Also Read
View All