सवाई माधोपुर

कुर्बानी का हक किया अदा, ईदुलजुहा पर खुदा की बारगाह में झुके सिर, एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
sawaimadhopur
मलारना डूंगर

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में ईदुलजुहा का त्योहार परम्परागत रूप से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ईद की विशेष नमाज के दौरान खुदा की बारगाह में हजारों सिर झुके। जिला मुख्यालय पर अस्पताल के पीछे ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे शहर काजी निसारूल्लाह ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज में उठे हजारों हाथों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी।

इसके बाद शहर काजी इरफानल्लाह ने खुतबा दिया। ईद पर कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्रसिंह लोढ़ा, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत कटारा, शहर पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवारी, कोतवाली थानाधिकारी प्रमोद शर्मा, कांग्रेस नेता दानिश अबरार, डॉ. अकरम, असरार अहमद, असलम खान आदि ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।

जिला कलक्टर पीसी पवन व एसपी समीर कुमार सिंह ने भी ईद पर जिलेभर में अमन चैन की कामना की। उधर, नमाज के बाद घर-घर में कुर्बानी दी गई। लोगों ने कुर्बानी का हक अदा किया।


सोशल मीडिया पर संदेश : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी राजनीति पार्टियों, रिश्तेदारों व अन्य परिचितों को मुबारकबाद दी। दिनभर मोबाइल, वॉट््सअप, फेसबुक आदि पर भी बधाई के संदेश का दौर चलता रहा।


बौंली. उपखंड क्षेत्र मे ईद का पर्व अमन चैन के साथ मनाया गया। उपखंड मुख्यालय बौंली पर शहर काजी बदीरुद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी मुख्य ईदगाह पर गए और ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इस्लामिक आर्गेनाइजेशन ऑफ इण्डिया के नेतृत्व मे मुस्लिम युवाओं ने केरल के बाढ़ पीडि़तों को मदद के लिए चंदा भी जमा किया। संवेदनशीलता के चलते ग्राम खिरनी मे अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। नमाज के बाद हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए।

इस मौके पर एसआई नोवेल कुमार, पूर्व विधायक हीरालाल मीना, एसडीएम विजेंद्र मीना, सरपंच राजेश गोयल, उपजिलाप्रमुख श्योपाल माली, कांग्रेस नेता इन्दिरा मीना व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान मीना आदि मौजूद थे। साथ ही पूर्व कांग्रेस महिला महासचिव इंदिरा मीणा ने मुख्य चौराहे पर ईद की नमाज कर लौटे लोगों पर पुष्प वर्षा कर शरबत पिलाकर लोगों का स्वागत किया।


चौथकाबरवाड़ा. कस्बे मे ईदुलजुहा का पर्व बुधवार को मनाया गया। ईदुलजुहा की नमाज ईदगाह में काजी अब्दुल वहाब ने अदा कराई। इस दौरान उन्होंने कुर्बानी के बारे मे बताया। ईदगाह से नमाज पढ़कर लौटे मुस्लिम समाज के लोगों का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत किया गया। काजी अब्दुल वहाब के साफा बंधवाया गया। इस दौरान तहसीलदार नाथूलाल मीना, ग्राम पंचायत के वार्ड पंच मौजुद रहे।


खण्डार . यहां कस्बे में ईदुलजुहा पर हुई विशेष नमाज में अमन चैन की दुआ मांगी गई। क ाजी सुलेमान नें बताया कि कस्बे में मुस्लिम समाज के लोग सबसे पहले कस्बे स्थित मस्जिद पर एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से एक साथ ईदगाह पहुंचे। वहां नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर मस्जिद सदर शेरखान, ईदगाह सदर नावेद खान, शाहिद ,सलीम आदि लोग मौजूद थे।


बहरावण्डाखुर्द. टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे स्थित यहां ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे ईदुलजुहा की नमाज अदा की गई। इसी प्रकार जैतपुर के लोगों ने जैतपुर स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। इस मौके पर खंडार थानाधिकारी रोहित चावला, बहरावण्डा खुर्द चौकी प्रभारी करतार सिंह, गिरदावर बद्री लाल, पटवारी विकास मीना, जीएसएस अध्यक्ष मुख्तयार खान, ऐलान खान, अख्तर खान, जुनैद खान मौजूद थे।


मलारना डूंगर. भाईचारे व त्याग का प्रतीक ईदुलजुहा का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे में शहर काजी अब्दुल करीम ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। इससे पूर्व मुफ्ती मोहम्मद सुहेल ने तकरीर कर लोगों को कुर्बानी का महत्व बताया। यहां कस्बे में ईद के मोके पर बुधवार को साम्प्रदायिक सोहार्द भी नजर आया। ईदगाह से बाहर निकले मुस्लिम समाज के लोगों को हिन्दू भाइयों ने भी मुबारकबाद दी। इस दौरान उपजिला कलक्टर मनोज कुमार वर्मा, ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक वासुदेव सिंह, सरपंच मुकेश कुमार नावरिया, पूर्व सरपंच भवानी सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मंगल ने मुबारकबाद देकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। उधर बहतेड़ में शहर काजी अब्दुल अजीज ने ईद की नमाज अदा कराई।


खिरनी. कस्बे में बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदुलजुहा मनाया।
मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद में एकत्रित होकर ईदगाह पहुंचे। वहां ईद की नमाज काजी सईमुद्दीन ने अदा कराई। मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। मदरसों के बच्चों ने कुरान के तिलावत की। कस्बेवासी अफजल अली, आसिफ खलीफा, बुनियाद अली, आबिद अध्यापक ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।


मित्रपुरा. कस्बे में ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मुबारक दी। इस मौके पर वकील, इमरान, इकराम, इकबाल एव हनीफ खा आदि उपस्थित थे।

Published on:
23 Aug 2018 12:35 pm
Also Read
View All