सवाई माधोपुर

बिल देने में लेट लतीफी, कार्मिकों को हो रही परेशानी

अंतिम तिथि आज, स्पॉट बिलिंग के लिए नहीं मिल रहे पर्याप्त रोल
less than 1 minute read
RSEB SAWAIMADHOPUR
sawaimadhopur rseb

सवाईमाधोपुर. विद्युत निगम की ओर से सरकार के आदेशों की पालना करने के लिए आनन-फानन में जिले में स्पॉट बिलिंग तो शुरू कर दी गई, लेकिन अब तक निगम के कार्मिकों द्वारा स्पॉट बिलिंग के लिए आवश्यक संसाधन ही कार्मिकों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ऐसे में संसाधनों के अभाव में कार्मिकों को बिल काटने में ही परेशानी हो रही है। वहीं उपभोक्ताओं को समय पर बिल उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।


दस पेपर रोल दिए
शेरपुर के आस-पास के क्षेत्रों में करीब तीन हजार उपभोक्ता हैं, लेकिन निगम की ओर से कार्मिकों को महज दस ही रोल दिए गए। एक रोल से अधिकतम सौ बिल ही काटे जा सकते हैं।


अंतिम तिथि आज
निगम की ओर से शेरपुर क्षेत्र में बिल जारी करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को है, लेकिन निगम की ओर से कार्मिकों को गुरुवार को ही रोल दिए गए हैं, ऐसे में अब एक दिन में ही बिल कैसे जारी हो सकेंगे।


कार्मिक रहते हैं नदारद
शेरपुर क्षेत्र में निगम की ओर से बुद्धिप्रकाश मीणा, महेन्द्र वर्मा, महेश वर्मा, बद्रीकुमार आदि कई कार्मिक तैनात हैं। लेकिन अधिकतर कार्मिक आते ही नहीं हैं तो कुछ रीडिंग नहीं लेते हैं। ऐसे में समय पर बिलिंग नहीं हो पा रही है।

मनरेगा के अधिशासी अभियंता एपीओ
सवाईमाधोपुर. मनरेगा के अधिशासी अभियंता विमलेश कुमार गुप्ता को एपीओ कर दिया गया। संयुक्त शासन सचिव(प्रशासन) सीमा सिंह ने स्थानांतरण व पदस्थापन की सूची जारी की है। इसमें 12 अधिकारियों का पद स्थापन व स्थानांतरण किया गया। इसके तहत हरिसिंह मीणा अब मनरेगा के नए अधिशासी अभियंता होंगे। वहीं विमलेश गुप्ता का मुख्यालय जयपुर कर दिया गया।

Published on:
22 Jun 2018 01:32 pm
Also Read
View All