सवाई माधोपुर

देर रात तक झूमे श्रोता

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
भजन संध्या में उपस्थित श्रोता
मित्रपुरा में भजन संध्या में उपस्थित श्रोता व प्रस्तुति देते कलाकार।

मित्रपुरा. कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर शनिवार रात कल्याण मंडल मित्रपुरा द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें जय अम्बे म्यूजिकल ग्रुप के मीनाक्षी मौसम, पिंकी मीना ,पूजा शर्मा और कंचन सपेरा सहित अन्य कलाकारों ने रातभर प्रस्तुतियां दी।जिससे श्रोतागण रातभर भजनों पर झूमते रहे। भजन संध्या की शुरुआत कल्याणजी महाराज की आरती के साथ केदार लाल मीना ने की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदेव सिंह राजावत, लखन लाल मीना, रामखिलाड़ी गुर्जर, मुकेश जयपुरिया, दामोदर बिंदल, मित्रपुरा सरपंच विमला देवी, कैलाश माहेश्वरी, नरेंद्र राजावत उप सरपंच, मुकेश मरम्मट एव सुनील गुर्जर सहित कई अन्य लोग मोजूद थे। वही रविवार को सुबह कल्याण जी की झांकी के साथ 36वीं पद यात्रा के लिए मित्रपुरा से पदयात्रियों को डिग्गी के लिए रवाना किया।


भजन संध्या 24 को
भगवतगढ़. कस्बे में सैनी नवयुवक मंडल एवं पंच मालियान समाज के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को भजन संध्या होगी। सैनी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि सत्यनारायण भगवान मंदिर के बाहर होने वाली भजन संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक बैरवा, जिला प्रमुख विनीता मीना, उप जिला प्रमुख श्योपाल माली, समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश बारवाल, महामंत्री कन्हैयालाल सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरसहाय सैनी होंगे। अध्यक्षता सरपंच मुकेश मीना करेंगे। भजन संध्या में हेमराज सैनी एण्ड पार्टी के गायक कलाकार, डांसर एवं हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Also Read
View All