सवाई माधोपुर

‘हंसेगा सवाईमाधोपुर ‘ कार्यक्रम शीघ्र

'हंसेगा सवाईमाधोपुर ' कार्यक्रम शीघ्र
less than 1 minute read
'हंसेगा सवाईमाधोपुर ' कार्यक्रम शीघ्र
'हंसेगा सवाईमाधोपुर ' कार्यक्रम शीघ्र

सवाईमाधोपुर. व्यस्तम जीवन शैली में से कुछ समय स्वस्थ मनोरंजन के लिए होना चाहिए। इस थीम पर आधारित बेहद ही पारिवारिक कार्यक्रम 'हंसेगा सवाईमाधोपुरÓ शीघ्र आयोजित किया जाएगा। पत्रिका इन एजुकेशन 'पाई के तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीसरी बार आयोजित इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा हास्य कलाकार शहरवासियों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक व कॅरियर क्रिएटिव सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निदेशक देवेन्द्रसिंह हाड़ा व सहयोगी हेमन्त गर्ग ने यहां बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा। प्रवेश फ्री पास से दिया जाएगा। बगैर पास एन्ट्री नहीं हो सकेगी। एक पास से दो लोग प्रवेश पा सकेंगे। दर्शक परिवार के साथ लुत्फ उठा सकेंगे।


मनोरंजन के साथ मोटिवेशन
हास्य और व्यंग्य शैली से सरोबार से इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात लाफ्टर कलाकार भाग लेंगे। परिवारिक जीवन शैली, उनमें तनाव को दूर करने के उपाय जैसे बिन्दुओं पर मोटिवेशन होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9414030866 पर संपर्क किया जा सकता हैं। कार्यक्रम में उत्सव संस्कार, दिविशा क्रिएशन, माधोपुर एम्लीफायर, सोनू आट्र्स, सुधा साड़ी सेंटर सहयोगी रहेंगे।

Updated on:
19 Jan 2019 01:58 pm
Published on:
19 Jan 2019 01:58 pm
Also Read
View All