सवाई माधोपुर

अग्रसेन का जीवन प्रेरणा का स्रोत: नर्मदा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
 निकली कलशयात्रा
सवाईमाधोपुर। अग्रभागवत कथा के शुभारंभ मौके पर निकली कलशयात्रा

सवाईमाधोपुर. समाज वाद के प्रथम प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी महाराज के जीवन पर आधारित तीन दिवसीय श्रीअग्र भागवत कथा का शुभारम्भ शुक्रवार को यहां आलनपुर स्थित बंशी गार्डन में विधि-विधान के साथ हुआ। अग्र कथा मर्मज्ञ आचार्य पं. नर्मदा शंकर की अमृतमयी वाणी से पहले दिन की कथा सुनकर श्रोता भक्ति रस में डूब गए। इससे पहले अनाज मण्डी से आलनपुर तक महिलाओं ने बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें पुष्पों से सज्जित बग्गी में सवार होकर कथा वाचक निकले। अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष व आयोजक हेमन्त गर्ग भागवत कथा को सिर पर धारण करके नंगे पैर कथा स्थल तक लाए।

सपरिवार उन्होंने महाराज अग्रसेन की पूजा की। कथा वाचक को वंदन किया। जगह-जगह लोगों कलश यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। कलश यात्रा न्यू मण्डी गेट प्रांगण बालाजी मंदिर से आलनपुर होते हुये कथा स्थल पहुंची। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अशोक गर्ग एवं सह संयोजक अशेाक गुप्ता आदि ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा समक्ष पूजन किया। गुरुजी का वंदन किया। इस मौके पर कथा वाचक नर्मदाशंकर ने भगवान अग्रसेन जी के जन्मोत्सव का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। भागवत कथा मोक्षदायिनी है। कथा में शनिवार दोपहर करीब एक बजे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग सहित कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय समाज के पदाधिकारी भाग लेंगे।


झांकियों ने मोहा मन
कार्यक्रम स्थल पर भगवान अग्रसेन जी का जन्म एक सजीव भव्य झांकी के द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया। महालक्ष्मी की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई।
इस मौक पर नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, अग्रभागवत कथा राष्ट्रीय संयोजक डॉ बी एल नाटिया, प्रदेश अग्र कथा के संयोजक रामबाबू आमेरिया, पूर्व जिला प्रमुख प्रहलाद मथुरिया, भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक वासुदेव प्रसाद अग्रवाल, समाजसेवी आरके अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल आदि मौजूद थे। समाज के लोगों ने इनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के लीलाधर गोयल, कमलेश गर्ग, गोविन्द सिहंल, घनश्याम जिदंल, हरि प्रसाद गुप्ता, गिर्राज गर्ग, विष्णु मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष सीमा बंसल, जिला महामंत्री सुनीता अग्रवाल, बीना गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Published on:
01 Sept 2018 11:07 am
Also Read
View All