सवाई माधोपुर

भगवान को चढ़ाया निर्वाण लड्डू

भगवान को चढ़ाया निर्वाण लड्डू
less than 1 minute read
भगवान को चढ़ाया गया निर्वाण लड्डू।
भगवतगढ़ में रविवार को दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान को चढ़ाया गया निर्वाण लड्डू।

भगवतगढ़. कस्बे में दिगम्बर जैन मंदिर में अखिल भारतीय सुकुमाल एकता मंच के तत्वावधान में जैन धर्मावलंबियों ने मुनि सुवर्तनाथ भगवान के निर्वाण लड्डू चढ़ाया। सुकुमाल एकता मंच के अध्यक्ष शुभम जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत जिनेन्द्र देव भगवान के अभिषेक से हुई।इसके बाद शांति धारा एवं नित्य पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भगवान महावीर का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में जैन महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।


विश्वकल्याणार्थ महायज्ञ आज
भगवतगढ़. ग्राम पंचायत रामड़ी के गांव खेड़ली कलां में सोमवार को विश्व शांति एवं जन कल्याणार्थ यज्ञ का आयोजन नदी किनारे स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में होगा। पंचायत समिति सदस्य जसकौर मीना ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन महाराज शिवकरण दास के सानिध्य में होगा। रविवार को खेड़ली में ग्रामवासियों की बैठक में यज्ञ के झंडे एवं रामायण की बोली लगाई गई। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में कन्हैया पद दंगल आयोजन भी होगा। जिसमें डेकवा ,करेला एवं धमून खुर्द की पद गायन पार्टियों द्वारा विभिन्न धार्मिक आख्यानों पर प्रस्तुतियां दी जाएगी। मुख्य अतिथि खंडार विधायक अशोक बैरवा होंगे।

Also Read
View All