सवाई माधोपुर

video थानागाजी गैंगरेप मामले पर ज्ञापन

थानागाजी गैंगरेप मामले पर ज्ञापन
less than 1 minute read
patrika
सवाईमाधोपुर जिला कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने आए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता।

सवाईमाधोपुर. अलवर जिले के थानागाजी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने व उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने व डीजीपी, एसपी एवं दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दिनेश कार्यकर्ता आदि ने बताया कि थानागाजी गैंगरेप घटना की लेकर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर में रोष बना है। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने में हर बार नाकाम रहती है। ऐसे में आरोपियों दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद खुलेआम घूम रहे है, जबकि पीडि़ता व उनके परिजन न्याय के लिए दर-द भटक रहे है।

Published on:
17 May 2019 11:39 am
Also Read
View All