सवाई माधोपुर

धार्मिक सौहार्द का दिया संदेश

धार्मिक सौहार्द का दिया संदेश
less than 1 minute read
निदेशक यूडी खान मौजूद रहेंगे।
कार्यकारी निदेशक यूडी खान मौजूद रहेंगे।

बौंली. उपखंड मुख्यालय पर मुस्लिम मुन्तिजमा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की सदारत अब्दुल सलाम शिर्वानी ने की कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सदर हनीफ पीटीआई, उपसरपंच रउफ खान व सलीम मिर्जा, मुमताज खां पठान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।मदरसा छात्रों द्वारा मुस्लिम संस्कृति पर आधारित धार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही प्रदेश के दूर-दराज से आए हाफिजों ने नात-तकरीर व गजलें पेश कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द के संदेश को लेकर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मदरसा नूर इस्लाम व मदरसा इस्लामिया शिवानीयान के बालक-बालिकाओं ने नात की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें प्रथम स्थान मदरसा इस्लामिया शेर्वानीयान रहा। कार्यक्रम में हाफिज जिया उल हक, कारी हाफिज नफीस, मौलाना आदिल सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अधिवेशन आज
चौथ का बरवाड़ा. राजस्थान पेंशनर समाज की उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन, वृद्ध सम्मान एवं उपशाखा के चुनाव शनिवार को गणेश बगीची में होंगे। इस दौरान पेंशनर समाज के अध्यक्ष शरीफ अहमद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडार विधायक अशोक बैरवा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि राजस्थान पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक यूडी खान मौजूद रहेंगे।

Also Read
View All