सवाई माधोपुर

शराब के ठेके को हटाने को लेकर आंदोलन जारी

शराब के ठेके को हटाने को लेकर आंदोलन जारी
less than 1 minute read
 लोग व ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समाज के लोग।
चौथकाबरवाड़ा शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग व ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समाज के लोग।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे के भेडोला मार्ग पर स्थित शराब के ठेके को हटाने का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को शराब के ठेके के सामने महिलाएं, पुरुष धरने पर बैठ गए। इधर जामा मस्जिद के सदर अब्दुल रसीद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी एसडीएम राहुल सैनी को ज्ञापन सौंपकर जल्द ठेका हटाने की मांग की। मुस्लिम समाज ने ज्ञापन में बताया कि शराब के ठेके के पास मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान तथा कोली समाज का श्मशान होने से परेशानी होती है। शराबी कब्रिस्तान सहित मार्ग के आसपास शराब की खाली बोतलों को फैंकते हैं।

ुकदमे वापस लेने की मांग
गंगापुरसिटी . गत वर्ष 2 अप्रेल को हुए भारत बंद को लेकर छात्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार शाम बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष जवान सिंह मोहचा ने बताया कि इस दौरान निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमों को जल्द वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बृजभूषण खंडीप, अक्षय डिवस्या, राजेश कामरेड, गंगासहाय पार्षद, कैलाश, शिवचरण जाटव, भवानी वरदाला एवं कैलाश बैरवा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Published on:
03 Apr 2019 04:12 pm
Also Read
View All