सवाई माधोपुर

राजस्थान में खूंखार अपराधी गिरफ्तार, महिला के हाथ-पैर आैर गर्दन काट खेत में फेंक दिया था शव

राजस्थान में खूंखार अपराधी गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर।
less than 1 minute read
sawai madhopur

सवार्इ माधाेपुर। उपखंड मुख्यालय बौंली के ग्राम बृन्दावल मे बहुचर्चित लछमा देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी काल्या उर्फ रामनिवास मोग्या निवासी मालपुरा टोंक बौंली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

2014 में ग्राम बृन्दावल मे लछमा देवी की हाथ, पैर आैर गर्दन काटकर शव खेतों मे फेंक दिया गया था। जिसके बाद गुर्जर नेता कर्नल किरोडी बैंसला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया था।

थानाधिकारी चन्द्रप्रकाश चौधरी के मुताबिक, गहने चोरने वाली मोग्या गेंग द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त गिरोह द्वारा हाथ पैर काटकर गहने लूटने के कई मामले सामने आए है।

चौधरी के मुताबिक, मुख्य आरोपी काल्या उर्फ रामनिवास मोग्या को प्रोडक्शन वारंट पर टोंक से गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो आरोपी अभी भी बौंली थाना पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिन्हें दबिश देकर गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

बौंली थाना पुलिस ने बताया कि रविवार काे पूछताछ कर आराेपी काे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Published on:
13 May 2018 01:05 pm
Also Read
View All